अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार ईरान संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता सरदार जज़ायरी ने अमेरिकी विदेशमंत्री रेक्स टेलेर्सन की बयानबाज़ी के जवाब में कहा है कि प्रतिरोध आंदोलन के हाथों निरंतर शर्मनाक पराजय से परेशान अमेरिका का यह बयान उसकी हताशा को बताने के लिए काफी है । सच्चाई यही है कि अमेरिका क्षेत्र में युद्ध की आग भड़काना चाहता है , सीरिया और इराक में उसकी आतंकी कार्यवाहियां तथा अपनी योजनाओं में मिलने वाली निरंतर पराजयों ने उसे पवित्र स्थलों तथा अपने देश की रक्षा करने वाली प्रतिरोधी शक्तियों के विरुद्ध आग बबूला कर अपमानजनक बातें करने के लिए मजबूर कर दिया है । जज़ायरी ने कहा कि अमेरिका को उसकी बद्तमीज़ियों का जवाब मिलेगा उसके पास पश्चिम एशिया से भाग खड़े होने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा ।
3 अगस्त 2017 - 15:09
समाचार कोड: 845941
अमेरिका क्षेत्र में युद्ध की आग भड़काना चाहता है , सीरिया और इराक में उसकी आतंकी कार्यवाहियां तथा अपनी योजनाओं में मिलने वाली निरंतर पराजयों ने उसे पवित्र स्थलों तथा अपने देश की रक्षा करने वाली प्रतिरोधी शक्तियों के विरुद्ध आग बबूला कर अपमानजनक बातें करने के लिए मजबूर कर दिया है ।